Search
Close this search box.

गुजरात साइंस सिटी में ‘विश्व अंतरिक्ष सप्ताह’ समारोह की शुरुआत

Share this post

लखनऊगुजरात साइंस सिटी , 4 अक्टूबर 1957 को पहला मानव निर्मित पृथ्वी उपग्रह, स्पुतनिक-1, अंतरिक्ष में लॉन्च किया गया था। जिसके बाद अंतरिक्ष अन्वेषण का मार्ग प्रशस्त हुआ। इस घटना के 10 साल बाद, 10 अक्टूबर 1967 को, चंद्रमा और अन्य खगोलीय पिंडो सहित बाहरी अंतरिक्ष की खोज और शांतिपूर्ण उपयोग के लिए विभिन्न राष्ट्रों की गतिविधियों को नियंत्रित करने वाले सिद्धांतों की संधि लागू हुई।

इन दोनों दिनों की स्मृति में और मानव जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाने में अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौ‌द्योगिकी के योगदान का जश्न मनाने के लिए, संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 1999 में 4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक विश्व अंतरिक्ष सप्ताह मनाने की घोषणा की।

इस वर्ष विश्व अंतरिक्ष सप्ताह की थीम ‘स्पेस एन्ड क्लायमेट चेन्ज’ है। इस थीम पर गुजरात साइंस सिटी में विश्व अंतरिक्ष सप्ताह मनाया जा रहा है. जिसके तहत 4 अक्टूबर को उ‌द्घाटन सत्र का आयोजन किया गया था।

गुजरात साइंस सिटी
गुजरात साइंस सिटी

जिसमें SAC-ISRO के डायरेक्टर श्री नीलेश देसाई, भारतीय मौसम विभाग, अहमदाबाद के अध्यक्ष डॉ. ए.के. दास, इन-स्पेस, कर्नाटक के प्रमोशन डायरेक्टर विनोद कुमार, गुजरात साइंस सिटी के एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर श्री जे.बी. वदर और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे थे।

इस अवसर पर संबोधन करते हुए SAC-ISRO के डायरेक्टर श्री नीलेश देसाई ने कहा कि अंतरिक्ष विज्ञान पृथ्वी पर जलवायु परिवर्तन के अध्ययन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उदाहरण के साथ उन्होंने बताया कि चंद्रमा हर साल पृथ्वी से करीब एक इंच दूर जा रहा है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो अगले काफी वर्षों बाद पृथ्वी के जलवायु में भारी बदलाव आ सकते हैं।

गुजरात साइस सिटी के एक्जिक्युटिव डायरेक्टर श्री जे.बी. वदर ने विद्यार्थियों से कहा कि मानव जीवन को आसान एवं सुविधाजनक बनाने में विज्ञान बहुत उपयोगी है।

Gujarat Science City
गुजरात साइंस सिटी

जिसमें अंतरिक्ष विज्ञान की भी भूमिका है। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष सप्ताह के दिनों में और नियमित रूप से अंतरिक्ष विज्ञान के बारे में हमें अध्ययन करते रहना चाहिए। उन्होंने छात्रों और शिक्षकों से गुजरात साइंस सिटी के विभिन्न आकर्षणों का दौरा करने और प्रदर्शनियों को देखने की भी अपील की।

विश्व अंतरिक्ष सप्ताह समारोह के हिस्से के रूप में गुजरात साइंस सिटी में विभिन्न हेन्ड्स ओन एक्टिविटीज का आयोजन किया गया है। जिनमें प्लेनेटोरियम शो, मॉडल मेकिंग एक्टिविटी, स्पेस क्वीझ, स्पेस पाथ पझल्स शामिल है।

इसके अलावा स्पेस टेक्नोलोजी एक्जिबिशन और और इन्डस्ट्रियल एक्सपो का भी आयोजन किया गया है। इसके अलावा 10 अक्टूबर तक स्पेस टॉक का भी आयोजन किया गया है।

गुजरात साइंस सिटी
गुजरात साइंस सिटी

जिसमें विभिन्न संस्थानों के विशेषज्ञ और वैज्ञानिक गुजरात साइंस सिटी में आ कर छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान के बारे में रोचक जानकारी देंगे। विश्व अंतरिक्ष सप्ताह के उत्सव में गुजरात भर के विभिन्न जिलों के स्कूलों से बड़ी संख्या में छात्र भाग लेंगे।

महत्वपूर्ण है कि छात्रों और लोगों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए गुजरात साइंस सिटी में नियमित रूप से विज्ञान से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]