Search
Close this search box.

Xiaomi Redmi Turbo 5 लॉन्च किया, पावरफुल फीचर्स के साथ

Redmi Turbo 5 Launch

Share this post

लखनऊ : Xiaomi इंडिया ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपनी नई रेडमी टर्बो सीरीज की शुरुआत करते हुए रेडमी टर्बो 5 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन उन यूजर्स के लिए तैयार किया गया है

जो हाई-परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी लाइफ और बेहतर गेमिंग अनुभव चाहते हैं। रेडमी टर्बो 5 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 अल्ट्रा प्रोसेसर, LPDDR5X रैम और UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है,

जिससे मल्टीटास्किंग और ऐप्स की स्पीड बेहतर होती है। स्मार्टफोन में 7540mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W हाइपरचार्ज तकनीक को सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 कैमरा दिया गया है,

जो OIS और EIS सपोर्ट के साथ आता है। डिवाइस 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा भी प्रदान करता है। 6.59 इंच के 1.5K AMOLED डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है।

Redmi Turbo 5 Launch

रेडमी टर्बो 5 की शुरुआती कीमत 35,999 रुपये रखी गई है। इसकी बिक्री 19 जून से ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म्स पर शुरू होगी।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]