मसौली बाराबंकी : Wife के मायके से न लौटने पर युवक ने फांसी लगाई . थाना क्षेत्र में पत्नी के मायके से ससुराल न आने से आहत एक युवक ने आम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सूचना पर मसौली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम पहलीपार मजरे सुरसण्डा निवासी महेन्द्र सिंह पुत्र राजाराम (27) की शादी चार वर्ष पूर्व सफदरजंग क्षेत्र के ग्राम रसौली निवासी स्व. मनीराम की पुत्री सुशीला से हुई थी।
ग्रामीणों के अनुसार कुछ दिनों से शराब पीने को लेकर पति-पत्नी के बीच मनमुटाव चल रहा था, जिसके चलते सुशीला करीब दो माह से मायके में रह रही थी।
सोमवार को महेन्द्र अपने मांझियो व अन्य परिजनों के साथ ससुराल पहुंचा और पत्नी को वापस लाने का प्रयास किया लेकिन दोनों के बीच बात नहीं बन सकी। पत्नी के बिना ही उसे घर लौटना पड़ा।
इससे आहत होकर मंगलवार करीब साढ़े 11 बजे महेन्द्र ने गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर डगरा बाग में आम के पेड़ से नायलॉन की रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। किसी ग्रामीण ने शव देखा तो ग्राम प्रधान धीरज को सूचना दी गई।

ग्राम प्रधान ने परिजनों को दूरभाष पर जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे और पीआरबी को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




