Search
Close this search box.

zaidpur chairman ने गैस कालाबाजारी पर डीएम से शिकायत

Zaidpur Gas Crisis

Share this post

इमामुद्दीन

बाराबंकी : zaidpur chairman ने गैस कालाबाजारी पर डीएम से शिकायत . जिले की नगर पंचायत जैदपुर में एलपीजी गैस सिलेंडर कि कालाबाजारी की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है !

स्थानीय जनता ने इस समस्या को लेकर नगर पंचायत चेयरमैन श्रीमती नीलोफर जहां से शिकायत की, जिसके बाद चेयरमैन ने जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी को लिखित शिकायती पत्र भेजा है !

शिकायत में कहा गया है कि ज़ैदपुर की भारत गैस एजेंसी पर आमजन, खासकर महिलाएँ रात से लंबी लाइन में लगने के बावजूद, घंटों इंतजार के बाद खाली हाथ लौटाई जा रही हैं !

बुकिंग काउंटर पर अभद्र व्यवहार, व जानबूझकर देरी और 1600 से 2000 रुपये तक सिलेंडर की कालाबाजारी की शिकायतें लगातार आ रही हैं!

Zaidpur Gas Crisis

चेयरमैन ने जिलाधिकारी से कालाबाजारी रोकने, बुकिंग एवं वितरण काउंटरों की संख्या बढ़ाने तथा नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है!

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या लगातार बढ़ रही है और कई परिवारों की रसोई ठंडी पड़ रही है! वहीं प्रशासन से अब त्वरित कार्रवाई की अपील की जा रही है

ताकि लोगों को राहत मिल सके! उल्लेखनीय है कि प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए योगी सरकार ने व्यापक स्तर पर सख्त कदम उठाए हैं! सरकार की सख्ती का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है

Zaidpur Gas Crisis

कि कालाबाजारी और अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए across the state में 12 मार्च से अब तक 12,732 निरीक्षण और छापेमारी की गई है! इस दौरान एलपीजी वितरकों के खिलाफ 25 एफआईआर दर्ज की गईं हैं!

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।