द स्वॉर्ड ऑफ़ इंडिया
गोरखपुर (एजेंसी) स्कूलों में गीता-रामचरितमानस श्लोक हों: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि आध्यात्मिक शिक्षा प्रदान करने के लिए स्कूल असेंबली में भगवद गीता या रामचरितमानस के श्लोक सुनाए जाने चाहिए।
बेसिक शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा विभागों के राज्य पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए, आदित्यनाथ ने शिक्षकों को ट्रेड यूनियन के सदस्यों की तरह व्यवहार न करने की भी सलाह दी “क्योंकि यह पेशे की गरिमा के खिलाफ है”।
सीएम योगी ने कहा स्कूलो के माहौल में आध्यात्मिक आयाम लाने के प्रयास किए जा सकते हैं। जैसे की सुबह की असेंबली के दौरान, छात्रों को श्रीमद्भगवद गीता या रामचरितमानस के श्लोकों पर आधारित पांच मिनट के लिए संबोधन दिया जा सकता है। इस तरह के प्रयास बच्चों के मन में एक स्थायी सकारात्मक प्रभाव छोड़ेंगे।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।