Search
Close this search box.

समाजसेवी एवं शिक्षाविद डॉ. अरविन्द त्रिपाठी ने डॉ. प्रियंका मौर्य को मिलकर दी बधाई

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग

Share this post

आर एल पाण्डेय 

द स्वॉर्ड ऑफ़ इंडिया

लखनऊ। लखनऊ की वरिष्ठ होमियोपैथी चिकित्सक, समाजसेविका एवं भाजपा नेत्री डॉ. प्रियंका मौर्य को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग का सदस्य बनाया गया है। डॉ. प्रियंका मौर्य मूलतः आज़मगढ़ जनपद की निवासी हैं।

समाजसेवी के रूप में आपकी विशिष्ट पहचान है। महिलाओं, ग़रीबों एवं असहाय लोगों को सदैव मदद करती रहती हैं। भारतीय जनता पार्टी की नीतियों के प्रचार प्रसार में आपका बढ़ चढ़ कर योगदान रहता है।

सामाजिक कार्यों की बदौलत और चिकित्सक होने के नाते उनके पास अच्छा अनुभव भी है जिसका लाभ यकीनन यूपी की महिलाओं को मिलेगा। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग का सदस्य बनाये जाने पर सभी ने बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

समाजसेवी एवं शिक्षाविद डॉ. अरविन्द त्रिपाठी ने डॉ. प्रियंका मौर्य को मिलकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ भी दिया।

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]