लखनऊ : दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण और शहरी स्वच्छता की चुनौतियों के बीच नेस्ले इंडिया ने गुरुग्राम में ‘क्लीन कॉरिडोर गुरुग्राम’ अभियान शुरू किया है।
इसके तहत एंबिएंस मॉल से राजीव चौक तक करीब 16 किलोमीटर लंबे हाईवे मार्ग की सफाई और रखरखाव किया जाएगा।
इस परियोजना में मशीनों से सड़क की सफाई, पानी का छिड़काव और नियमित कचरा उठाने की व्यवस्था शामिल है। अभियान के लिए आठ सफाईकर्मियों की टीम तैनात की गई है,
जो प्रतिदिन सड़क किनारे जमा कचरे को हटाएगी। इफको चौक के सौंदर्यीकरण के लिए हैंगिंग प्लांटर्स और विशेष स्वच्छता गतिविधियां भी संचालित होंगी।
सितंबर में शुरू हुए पायलट प्रोजेक्ट के दौरान सफाई वाहनों ने 95 फेरे लगाकर लगभग 226 टन धूल एकत्र की। वहीं, आठ सदस्यीय टीम ने 42 दिनों में करीब 67 टन प्लास्टिक एवं अन्य ठोस कचरे का निस्तारण किया।
उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने स्वच्छ पर्यावरण के लिए सरकारी संस्थाओं, उद्योगों और नागरिकों के सामूहिक प्रयासों को जरूरी बताया।
नेस्ले इंडिया के चेयरमैन मनीष तिवारी ने कहा कि कंपनी सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ और बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास करेगी।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



