Search
Close this search box.

विवाहिता हत्याकांड में गिरफ्तारी को लेकर परिजनों ने उठाई आवाज

देवरिया में विवाहिता शीतल जायसवाल की मौत के मामले में गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन करते परिजन।

Share this post

देवरिया : रामपुर कारखाना क्षेत्र की विवाहिता शीतल जायसवाल की मौत के मामले में सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई है।

शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे मृतका के परिजनों ने सुभाष चौक पर प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई। परिवार का आरोप है कि घटना के बाद अब तक केवल एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है,

जबकि अन्य नामजद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर सदर कोतवाल शशिभूषण और सीओ सदर संजय कुमार रेड्डी मौके पर पहुंचे।

अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर शेष आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया। इसके बाद परिवार ने पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर न्याय और सुरक्षा की मांग की।

मृतका के पिता हरी जायसवाल के अनुसार, उनकी बेटी शीतल की दो नवंबर 2026 को ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा हत्या किए जाने का आरोप है।

इस संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 0297/26 के तहत बीएनएस की धारा 80(2), 85 और 3/4 में मामला दर्ज कराया गया है।

देवरिया में विवाहिता शीतल जायसवाल की मौत के मामले में गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन करते परिजन।

हरी जायसवाल ने आरोप लगाया कि परिवार को आरोपियों और उनके रिश्तेदारों की ओर से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

परिजनों ने एसपी को सौंपे ज्ञापन के साथ एफआईआर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतियां भी संलग्न कीं। उन्होंने शेष आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]