Search
Close this search box.

प्रधान सहित दर्जनों लोगों ने थामा भाजपा का दामन

Kushinagar

Share this post

कसया कुशीनगर : जिले के कसया विधानसभा क्षेत्र के कठघरही गांव में रविवार को आयोजित जनचौपाल के दौरान भाजपा को बड़ी मजबूती मिली।

जनचौपाल में स्थानीय विधायक पी.एन. पाठक की उपस्थिति में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पंकज चौरसिया समेत दर्जनों लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

जनचौपाल के दौरान विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई मुद्दों पर मौके पर ही समाधान का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा का दामन थामा।

विधायक पी.एन. पाठक ने सभी नए सदस्यों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया और भाजपा परिवार में शामिल होने पर बधाई दी। विधायक पाठक ने कहा कि भाजपा एक विचारधारा आधारित पार्टी है,

जो राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के लिए निरंतर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में प्रदेश और देश में चहुंमुखी विकास हो रहा है, जिससे आम जनता भाजपा की ओर तेजी से आकर्षित हो रही है।

Kushinagar

इस कार्यक्रम में भाजपा टेकुआटार मंडल अध्यक्ष राजेश राव, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमरनाथ मद्धेशिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष आदित्य त्रिपाठी, शक्ति केंद्र संयोजक लालजी चौरसिया, सभासद सूर्यनाथ यादव, संजीव दुबे, अनिल पांडेय सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

 

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]