सूर्यप्रकाश दुबे
मुंबई : 23 जुलाई 2025 – तेज़, गतिशील और ऊर्जा से भरपूर मुंबई अब इलेक्ट्रिक गतिशीलता की नई रफ्तार पकड़ रही है। MATTER की ओर से भारत की पहली गियर वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल AERA 5000+ आज से mumbai में उपलब्ध है।
दिल्ली, बेंगलुरु, अहमदाबाद और पुणे में शानदार शुरुआत के बाद अब यह अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बाइक देश की आर्थिक राजधानी में दस्तक दे रही है एक ऐसा शहर जो ट्रेंड सेट करता है, तेज़ी से बदलता है
और हर नए इनोवेशन को खुले दिल से अपनाता है। AERA 5000+ को भारत में ही डिज़ाइन और डेवलप किया गया है और इसमें है HyperShift, जोकि खास तौर पर इलेक्ट्रिक बाइक्स के लिए बना गया 4-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स है।
पेट्रोल बाइक की तरह गियर बदलने का रोमांच अब इलेक्ट्रिक में भी मिलेगा, वो भी स्मूद और बिना आवाज़ के सफर के साथ। कीमत: ₹1,93,826 (एक्स-शोरूम मुंबई) पर शुरू, इस बाइक की बुकिंग अब www.matter.in पर खुल चुकी है।
त्योहारों के मौसम—गणपति, दशहरा और दिवाली—से पहले AERA का आगमन मुंबई की सड़कों पर और भी रंग भर देगा। MATTER के फाउंडर और सीईओ मोहल लालभाई ने कहा, “मुंबई कभी रुकती नहीं है। यह शहर तेज़, समझदार और हमेशा आगे रहने वाला है। इसी सोच के साथ हमने AERA बनाई है
एक ऐसी बाइक जो चलाने में रोमांचक भी हो और चलाने में किफायती भी। इसमें हमारा खुद का गियरबॉक्स है, लिक्विड-कूल्ड मोटर है, और कई स्मार्ट फीचर्स हैं
जो सफर को न सिर्फ मज़ेदार बल्कि फायदेमंद भी बनाते हैं। भारत की पहली इलेक्ट्रिक बाइक जो देती है lifetime बैटरी वारंटी—AERA 5000+ मुंबई के राइडर्स को निश्चिंत सफर का भरोसा देती है,
चाहे वीकडे की भीड़ हो या वीकेंड का ट्रिप। स्थानीय विकास, देशी सॉल्यूशन: MATTER अपनी पूरी तकनीक—पावरट्रेन से लेकर बैटरी तक—इन-हाउस बनाता है। इस वजह से क्वालिटी और परफॉर्मेंस पर उनका पूरा नियंत्रण रहता है और बाइक भारतीय सड़कों, मौसम और राइडिंग स्टाइल के हिसाब से एकदम फिट बैठती है।
मुंबई में नया Experience Centre भी खुला है: साकी नाका जंक्शन, अंधेरी में बना यह सेंटर ग्राहकों को टेस्ट राइड, बाइक के फीचर्स का अनुभव और ऑन-ग्राउंड जानकारी देगा—ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों पर। MATTER AERA – Shift. Twist. Thrill. जहां इलेक्ट्रिक से मिलते हैं गियर, और टेक्नोलॉजी से कंट्रोल—AERA एक नया राइडिंग अनुभव लेकर आया है।
देशभर में 1,000 से अधिक राइडर्स ने AERA को एक्सपीरियंस राइड्स के ज़रिए महसूस किया है। अब मुंबई में इसकी लॉन्चिंग के साथ इलेक्ट्रिक सफर को मिला एक नया मुकाम—एक ऐसे शहर में जो वक्त, स्टाइल और स्पेस की कीमत जानता है।

Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।