Search
Close this search box.

Pandit Jawaharlal Nehru जी के जन्म दिवस पर पुष्पांजलि कार्यक्रम

Pandit Jawaharlal Nehru

Share this post

मथुरा : Pandit Jawaharlal Nehru जी के जन्म दिवस पर पुष्पांजलि कार्यक्रम  .आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री महान् स्वतंत्रता सेनानी पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के 137 वें जन्मदिन के अवसर पर मथुरा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर की अध्यक्षता में सेठबाड़ा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर पुष्पांजलि नमन समारोह आयोजित किया गया

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर ने पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर कहा कि नेहरू जी का मानना था

कि किसी भी राष्ट्र की वास्तविक प्रगति तभी संभव है जब देश का प्रत्येक नागरिक शिक्षित, स्वस्थ, आत्मनिर्भर और खुशहाल हो।

उन्होंने आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखते हुए शिक्षा, विज्ञान, तकनीक, उद्योग और कृषि के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण संस्थानों की स्थापना की, जिन पर आज का सशक्त भारत गर्व के साथ खड़ा है। उनके विचार, दूरदृष्टि और राष्ट्रनिर्माण में दिए गए योगदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करते रहेंगे।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि ने किया।

Pandit Jawaharlal Nehru

पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में सर्वश्री मनोज गौड़ लता चौहान रूपा लवानिया दीपक दीक्षित अनमोल कुंतल रवि वाल्मीकि रमेश कश्यप जिलानी कादरी महेश चौबे पार्षद अबरार कुरैशी शैलेंद्र चौधरी बलवीर सिंह अनिल खरे अशोक श्रीवास्तव शंकर लाल बघेल लोकेंद्र सिंह यादव अनिल खरे राजेश कुमार वकील कुरेशी सुरेश शर्मा राजेश कुमार दिलशाद खान पी एल वार्ष्णेय सहित आदि कांग्रेस जनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर नेहरू जी को याद किया।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]