कुशीनगर : स्थानीय छितौनी इंटर कॉलेज में हर घर तिरंगा अभियान” के प्रथम चरण के अंतर्गत शुक्रवार को रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता जिलाधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक कुशीनगर के निर्देश पर आयोजित की गई।
कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य आकाश कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया, जिसमें कक्षा 8 से 12 तक की कुल 14 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में कक्षा 12 (कृषि वर्ग) की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया, जिसका नेतृत्व आस्था कुशवाहा ने किया।
वहीं कक्षा 10-बी की टीम द्वितीय स्थान पर रही, जिसका नेतृत्व रोहित निषाद ने किया। कक्षा 11 (कला वर्ग) की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया, जिसका नेतृत्व पिंकी साहनी ने किया प्रधानाचार्य ने जानकारी दी कि विजेता एवं प्रतिभागी टीमों को स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।
रंगोली प्रतियोगिता का निष्पक्ष मूल्यांकन निरीक्षण मंडल के सदस्यों सुशील कुमार, आदर्श तिवारी एवं शिवेंद्र प्रकाश द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षकगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से संजीव सिंह, नीतीश गुप्ता, महेश साहनी, उपेंद्र गुप्ता, दिनेश चंद्र यादव, निधि गुप्ता, रिपिका, रीना देवी, रोशनी शर्मा, पूजा यादव, शीतल कुशवाहा, विवेकानंद यादव, बिदुर जायसवाल, लिपिक प्रमोद सिंह एवं जितेंद्र यादव शामिल रहे। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत होकर बढ़-चढ़ कर रंगोली प्रतियोगिता सहभागिता की।

Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।