भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी है।
एसीसी मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में इंडिया-ए की ओर से खेलते हुए उन्होंने यूएई के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और रिकॉर्डों की झड़ी लगा दी।
दोहा के यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में वैभव ने महज 53 गेंदों में 204 रन की ऐतिहासिक पारी खेली।
उनकी इस पारी में 28 छक्के और 7 चौके शामिल रहे। उन्होंने केवल 52 गेंदों में दोहरा शतक पूरा कर लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।
वैभव ने महज 28 गेंदों में शतक पूरा करके एक और बड़ा कीर्तिमान बनाया। उन्होंने जेक फ्रेजर मैकगर्क का 29 गेंदों में शतक लगाने का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने शुरुआती ओवरों से ही छक्कों की बरसात शुरू कर दी।
पहले ओवर में लगातार तीन छक्के लगाने के बाद उन्होंने गेंदबाजों को संभलने का मौका नहीं दिया। वैभव की इस पारी ने लिस्ट-ए क्रिकेट में एक पारी में सर्वाधिक 28 छक्के लगाने का नया रिकॉर्ड भी कायम किया। उनका विकेट बासिल हमीद ने लिया।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




