खड्डा कुशीनगर : जनपद के खड्डा तहसील के अंतर्गत विकास खण्ड खड्डा अंतर्गत सरस्वती देवी महाविद्यालय खड्डा बाजार कुशीनगर में 8 अगस्त दिन शुक्रवार को आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के दूसरे चरण में संस्कृति अनुभाग, उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुरूप “तिरंगा म्यूजिकल कंसर्ट” का आयोजन किया गया।
बताते चले की आयोजन की अध्यक्षता महाविद्यालय के उप प्राचार्य गौरव त्रिपाठी ने किया। आयोजन के दौरान देशभक्ति से ओतप्रोत गीत संगीत पर छात्र/ छात्राओं ने तिरंगा झंडा हाथ में लेकर उत्साह प्रकट किया।बता दे की इसी दौरान अनेक छात्र/ छात्राओं ने देशभक्ति थीम पर गीत और नृत्य भी प्रस्तुत किए।
स्मार्ट स्क्रीन पर चलते मां तुझे सलाम, देश मेरे मेरी जान है तू आदि गानों पर हाथ में मोबाइल की लाइट जलाकर झूमते छात्रों के भारत माता की जय के नारों से पूरा Auditorium जोश से भर उठा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उजाला कन्नौजिया, सचिन कुमार, रिंकल कुशवाहा, निर्जला जायसवाल, हीना खातून आदि ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन आशुतोष तिवारी ने किया। आयोजन में प्रमुख रूप से अजीत मद्धेशिया, सुनील मिश्र, बबिता जायसवाल, शिवम पाण्डेय, डॉ संतोष मिश्र, संदीप श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




