Search
Close this search box.

रवीन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में निकली सड़क सुरक्षा रैली

रवीन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में निकली सड़क सुरक्षा रैली

Share this post

महमूदाबाद सीतापुर : फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय महमूदाबाद, जिला सीतापुर में रोड सेफ्टी क्लब के तत्वावधान में मध्य उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुपालन में सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं आम जनमानस को जागरुक करने के उद्देश्य से महाविद्यालय की प्राचार्य एवं जनपद स्तरीय नोडल अधिकारी उच्च शिक्षा डॉ० सीमा सिंह के संरक्षण एवं महाविद्यालय रोड सेफ्टी क्लब प्रभारी श्री रवीन्द्र प्रताप सिंह के दिशा-निर्देशन में सड़क सुरक्षा जनजागरुकता रैली निकाली गयी।

रैली महाविद्यालय प्रांगण से शुरु होकर एस०बी०आई० तिराहा, तहसील गेट, संकटा देवी मंदिर तिराहा होते हुए पुनः महाविद्यालय में सम्पन्न हुई।

रैली में राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं द्वारा बिना हेलमेट लगाये दो पहिया वाहन चालकों को रोक कर हेलमेट लगाये जाने हेतु प्रेरित किया गया, साथ ही चार पहिया वाहन चालकों को रोककर सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने हेतु सचेत किया गया।

रवीन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में निकली सड़क सुरक्षा रैली

रैली में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वितीय की कार्यक्रम अधिकारी डॉ० अंजलि सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण डॉ० मनोज कुमार, डॉ० योगेन्द्र कुमार, डॉ० बृजकिशोर राठौर, डॉ० मुन्तजिर कायम, डॉ० रवीश कुमार सिंह उपस्थित रहे।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]