मथुरा : श्रीनाथ जी धर्मार्थ सेवा सोसाइटी, फरीदाबाद के सौजन्य से तथा कल्याणं करोति नेत्र संस्थान, मथुरा के संयोजन में आयोजित 24वां विशाल नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर 12 नवम्बर 2025 से 16 नवम्बर 2025 तक प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक संचालित किया जाएगा, जिसमें नेत्र रोगियों की जाँच एवं भर्ती की जाएगी।
शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मोतियाबिंद, परवल, ग्लूकोमा सहित अन्य नेत्र रोगों की जाँच, उपचार एवं ऑपरेशन पूर्णतः नि:शुल्क किए जा रहे हैं। मोतियाबिंद रोगियों को नि:शुल्क लेन्स प्रत्यारोपण की सुविधा भी प्रदान की जा रही है।
ऑपरेशन हेतु चयनित मरीजों को पलंग, बिस्तर, भोजन, दवाइयाँ एवं देखभाल की सुविधा पूर्णतः नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। चयनित मरीजों के ऑपरेशन कल्याणं करोति नेत्र संस्थान, गोवर्धन रोड, मथुरा में सम्पन्न किए जाएंगे।
शिविर के प्रथम एवं द्वितीय दिन कुल 603 मरीजों की नेत्र जाँच की गई, जिनमें से 311 मरीजों को ऑपरेशन हेतु चयनित कर भर्ती किया गया। ऑपरेशन हेतु आने वाले सभी रोगियों से अनुरोध है

कि वे अपना मोबाइल नंबर एवं पहचान पत्र की फोटोकॉपी साथ लाना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें।
नेत्र रोगियों की सेवा में एम.पी. शेखावत, प्रबंधक मदनलाल भाटिया, रमेश उर्फ गोलूराम सनेही, सुमित सिंह, आर.के. वर्मा तथा सोनू सहित अन्य सहयोगी सक्रिय रूप से लगे हुए हैं।
नेत्र परीक्षण कल दिनांक 14 नवम्बर 2025 को भी प्रातः 9:00 बजे से किया जाएगा। अधिक से अधिक नेत्र रोगी इस शिविर का लाभ अवश्य उठाएं।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




