Search
Close this search box.

सहकारिता से मजबूत होगा भारत

IFFCO Leadership

Share this post

प्रयागराज : इफको फूलपुर इकाई के दो दिवसीय दौरे पर आए हुए इफको के नवनियुक्त प्रबंध निदेशक  के.जे. पटेल ने कोरडेट फूलपुर का प्रथम बार भ्रमण किया।

भ्रमण के दौरान कॉर्डेट गौशाला में गौ पूजन कर चारा खिलाया , पौधरोपण किया तत्पश्चात कारडेट चौपाल में कोरडेट की विभिन्न इकाइयों से संबंधित लगी प्रदर्शनी मे कोरडेट उत्पादित सब्जियों ,फलों , विभिन्न अचार मुरब्बो, सरसों के तेल, नीम तेल व खाली, विभिन्न जैव उर्वरकों, मृदा परीक्षण प्रयोगशाला , गौशाला, प्रक्षेत्र , उद्यान  तथा प्रशिक्षण व समन्वित ग्रामीण विकास से जुड़ी गतिविधियों का अवलोकन किया।

इस दौरान किसान संगोष्ठी को भी संबोधित किया और बताया की किसान भाई सहकारिता को बढ़ावा देने के लिए सहकारी समितियों के सदस्य बने , आने वाला दिन सहकारी समितियों के लिए स्वर्ण काल होगा।

 

IFFCO Leadership

इफको के विभिन्न संयंत्रों में बने विभिन्न उर्वरक गुणवत्तापूर्ण रहते हैं। किसान भाइयों का इफको पर पूरा भरोसा है और यह भरोसा सदा कायम रहेगा।

देश के विकास के लिए हमें स्वदेशी को अपनाने पर जोर देना होगा। खाद्य सुरक्षा के लिए स्वदेशी उर्वरकों को अपनाना आवश्यक है। बढ़ती जनसंख्या को भोजन देने के लिए प्रशिक्षित किसानों की आवश्यकता है ,जो वैज्ञानिक ढंग से खेती करके अधिक से अधिक उत्पादन कर सकते हैं।

किसनों की कार्यक्षमता को बढ़ाने के लिए उपस्थित कृषकों को दराती वितरित की गई साथ ही उन्नत प्रजाति के सब्जी पोध वितरित किए गए और कृषि क्षेत्र में अच्छा काम करने वाले चयनित कृषकों को स्प्रे मशीन भी वितरित की गई।

इसी भ्रमण कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रबंध निदेशक की धर्मपत्नी श्रीमती ममता पटेल, प्रथम महिला इफको ने भी कॉर्डेट की विभिन्न इकाइयों का अवलोकन किया साथ ही कॉर्डेट चौपाल में समन्वित ग्रामीण विकास कार्यक्रम के अंतर्गत सिलाई मशीन का भी वितरण किया।

IFFCO Leadership

संपूर्ण भ्रमण कार्यक्रम के दौरान कॉर्डेट प्रबंध समिति के अध्यक्ष  वाल्मीकि त्रिपाठी, प्रबंध समिति के सदस्य आर पी सिंह बघेल, इफको आम सभा सदस्य श्रीमती रीता सिंह, इफको फूलपुर इकाई प्रमुख पी.के.सिंह, इफको फूलपुर इकाई के  महाप्रबंधक संजय भंडारी ,पी के पटेल, रत्नेश कुमार , उप महाप्रबंधक शंभू शेखर, मुख्य सुरक्षा अधिकारी गोरख सिंह सेंगर सहित कॉर्डेट के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कार्डेट के प्रधानाचार्य डॉ. डी.के.सिंह ने किया।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]