सुलतानपुर : हीरो की शहादत पर सपाइयों का एकजुट सलाम . जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के बेलहरी इलाके के रेवारी गांव में शनिवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रणविजय यादव उर्फ ‘हीरो’की 18वीं पुण्यतिथि भावुक माहौल में मनाई।
वर्ष 2008 में तत्कालीन सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव की नजरबंदी के विरोध में जंतर-मंतर पर आत्मदाह करने वाले ‘हीरो गांधी’की शहादत को सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नमन किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतरौलिया विधायक संग्राम सिंह यादव ने कहा कि रणविजय यादव उर्फ हीरो की कुर्बानी समाजवादी आंदोलन की अमिट धरोहर है।
उन्होंने कहा कि हीरो ने अपने प्राणों की आहुति देकर यह साबित किया कि सपा का कार्यकर्ता लोकतंत्र और अपने नेता के सम्मान के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।
उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।विधायक ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में भाजपा सरकार अन्याय,महंगाई और किसानों व युवाओं की उपेक्षा कर रही है।
सपा कार्यकर्ता 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता के बल पर सत्ता परिवर्तन करेंगे और अखिलेश यादव के नेतृत्व में फिर से समाजवादी सरकार बनाएंगे।कार्यक्रम के दौरान हीरो के भाई रजनीश यादव ने आयोजन में शामिल सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
पूर्व विधायक अरुण वर्मा ने एक स्वर में संकल्प दिलाया कि 2027 में जीत हासिल कर हीरो की शहादत को सच्ची श्रद्धांजलि दी जाएगी।

सभा में सांसद राम भुआल निषाद,पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शकील अहमद, पूर्व विधायक अनूप संडा,पूर्व विधायक भगेलू राम,मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश यादव,जिला महासचिव सलाहुद्दीन,वरिष्ठ सपा नेता विपिन प्रकाश सिंह दीपक,मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष शहजाद अहमद,संजय वर्मा,अशोक सिंह विसेन समेत कई नेताओं ने अपने विचार रखे। सभी ने हीरो की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस सभा में सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल भी वितरित किए गए।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे !!
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




