छिबरामऊ कन्नौज : Akhil Bharateeya व्यापार मंडल ने 11 सूत्री मांग रखी . पूर्व राज्य मंत्री विधायक श्रीमती अर्चना पांडे को उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी ने लिखित ज्ञापन सौपा संदीप बंसल राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर संपूर्ण प्रदेश में उद्यमियों एवं व्यापारियों का आर्थिक शोषण एवं मानसिक उत्पीड़न करने वाले महाभ्रष्ट नौकर शाहों सहित सरकारी कर्मचारियों के विरुद्ध बिगुल फूंक दिया गया,
उसी परिप्रेक्ष्य में देर रात्रि रविवार को विधायिका एवं पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना पान्डेय को ग्यारह सूत्री ज्ञापन सौंपकर श्रद्धेय योगी मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का अनुरोध किया गया,
इससे पूर्व सदर कन्नौज विधायक एवं समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण सहित तिर्वा विधायक कैलाश सिंह राजपूत को भी जनपदीय सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए ज्ञापन सौंपा जा चुका है।

प्रमुख पदाधिकारी बन्धु अनिल कुमार गुप्त प्रदेश मंत्री एवं जिला अध्यक्ष, राजीव दुबे जिला महामंत्री प्रदेश प्रतिनिधि,नरेश वर्मा जिला उपाध्यक्ष, रामानंद वर्मा जिला उपाध्यक्ष, सुरेश वर्मा जिला उपाध्यक्ष, दिलीप गुप्ता नगर अध्यक्ष अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद कन्नौज।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




