Search
Close this search box.

Detection Championship में 50 से अधिक बच्चों ने भाग लिया

Detection Championship 2026

Share this post

कन्नौज : Detection Championship में 50 से अधिक बच्चों ने भाग लिया . जिला मुख्यालय पर स्थित डिटेक्शन चैंपियनशिप प्रतियोगिता के आयोजन के उपरांत प्रतिभागी विजेता बच्चों को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने ट्राफी, मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता में जिले के छिबरामऊ सहित कन्नौज के कई बच्चों ने प्रतिभाग किया। बताते चलें कि पुरातत्व संग्रहालय के म्यूजियम के हाल में संग्रहालय और ब्रेन ओ ब्रेन एकेडमी के सहयोग से आयोजित डिटेक्शन चैंपियनशिप प्रतियोगिता संपन्न कराई गई।

प्रतियोगिता में कन्नौज और छिबरामऊ के 50 से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया। इन प्रतिभागी बच्चों में अपने हुनर का प्रदर्शन करने वाले और चैंपियनशिप अपने नाम करने वाले मेधावियों में ओजस्वी, प्रज्ज्वल, याशिका गुप्ता, अदिविका, एलिना, तेजस रहे।

बच्चों में ईशान, आशवी, याशिका, एलिना, ओजस्वी, प्रगनय, और अवनी ने गोल्ड मैडल हांसिल किया। कार्यक्रम में विजेता बच्चों को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट (आईएएस) वैशाली ने ट्राफी, मैडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि, गणित में उसी को सफलता मिलती है जो सोच समझकर उत्तर लिखता है।प्रतियोगिता में शामिल बच्चों से उनका कहना यह भी था कि, जो बच्चे गणित में सही उत्तर देंगे उसी को पूरे नंबर मिलेंगे अन्यथा उनके नंबर काट दिए जाएंगे।

आईएएस वैशाली ने आगे कहा कि, जो बच्चे कंपटीशन नहीं जीत सके हैं, वो निराश ना हों, अगली बार और अधिक जानकारी के साथ सफलता हांसिल करें।

Detection Championship 2026

वैशाली ने अपने वारे में बताया कि मैं खुद चार बार असफल होने के बाद पांचवी बार परीक्षा पास करके आईएएस बन सकी हूं,इसलिए कोई भी प्रतिभागी निराश ना हो और मेहनत करें।

कार्यक्रम में वीधिका सहायक डा. पवन तिवारी, निशा उपाध्याय, रोहित राज, माया सेंगर, अरविंद सिंह, विशाल, सहित अन्य लोगों मौजूद रहे।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]