कानपुर : Motorola की ऐज और मोटो जी सीरीज पर शानदार छूट . मोबाइल फोन इनोवेशन में दुनिया की प्रमुख कंपनी और भारत के मशर्हू एआई स्मार्टफोन ब्रांड, मोटोरोला ने आज अपने सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन्स पर रोमांचक रिपब्लिक डे ऑफर्स की घोषणा की है।
इन ऑफर्स के तहत, उपभोक्ताओं को अविश्वसनीय कीमतों में ढेरों फीचर्स से लैस 5जी डिवाइस में अपग्रेड करने का एक अनूठा अवसर मिलेगा। ये ऑफर्स आज से शुरू हो रही फ्लिपकार्ट रिपब्लिक डे सेल के दौरान उपलब्ध होंगे।
रिपब्लिक डे सेल के तहत, मोटोरोला अपने पोर्टफोलियो से सबसे अधिक फीचर वाले स्मार्टफोन आकर्षक कीमतों पर पेश करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहरा रहा है,
जिससे उपभोक्ताओं को बेजोड़ मूल्य मिल सके। ऐसे समय में जब पूरे उद्योग में स्मार्टफोन की कीमतों में वृद्धि देखी गई है, मोटोरोला ने अपनी पूरी रेंज में शानदार कीमतों में पैसा वसूल उत्पाद देना जारी रखा है।
इससे उपभोक्ताओं को बड़ी आसानी से उनके स्मार्टफोन में प्रीमियम डिजाइन, उन्नत कैमरा और एआई क्षमताएं, शक्तिशाली प्रदर्शन और लंबे समय तक चलने वाली बैटरी मिल रही है।
रिपब्लिक डे सेल मोटोरोला के लोकप्रिय ऐज और मोटो जी सीरीज पोर्टफोलियो पर लागू है, जिससे हर उपभोक्ता वर्ग को एक शक्तिशाली और श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ स्मार्टफोन विकल्प मिलेगा।
मोटोरोला इंडिया के प्रबंध निदेशक टी.एम. नरसिम्हन ने कहा, “मोटोरोला में हमारा ध्यान हमेशा सार्थक नवाचार और श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ स्मार्टफोन अनुभव को उचित कीमतों पर प्रदान करने पर रहा है।

यह रिपब्लिक डे सेल सभी वर्गों में ढेरों फीचर्स से लैस स्मार्टफोन पेश करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। अपने ऐज और मोटो जी पोर्टफोलियो के माध्यम से, हमने प्रीमियम डिज़ाइन, उन्नत कैमरा और एआई क्षमताओं, शक्तिशाली प्रदर्शन और लंबे समय तक चलने वाली बैटरी को आसानी से सुलभ कराना जारी रखा है जिससे यह सुनिश्चित होता है कि हर उपभोक्ता के लिए एक आकर्षक मोटोरोला स्मार्टफोन उपलब्ध हो।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




