Search
Close this search box.

Motorola Signature Launch भारत में अल्ट्रा प्रीमियम एंट्री

Motorola Signature Launch

Share this post

कानपुर : Motorola Signature Launch : भारत में अल्ट्रा प्रीमियम एंट्री . मोबाइल टेक्नोलॉजी और इनोवेशन की दुनिया में अग्रणी मोटोरोला ने भारतीय बाजार में अपना नया अल्ट्रा-प्रीमियम स्मार्टफोन मोटोरोला सिग्नेचर लॉन्च कर फ्लैगशिप सेगमेंट को नई ऊंचाई दी है।

यह स्मार्टफोन उन उपभोक्ताओं के लिए पेश किया गया है, जो परफॉर्मेंस, लग्जरी और अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी का बेहतरीन संतुलन चाहते हैं।

मोटोरोला सिग्नेचर को खासतौर पर एक सिग्नेचर फ्लैगशिप अनुभव के रूप में डिजाइन किया गया है, जिसमें शानदार कैमरा इनोवेशन, प्रीमियम क्राफ्टमैनशिप और लेटेस्ट एआई फीचर्स शामिल हैं।

इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका ट्रिपल सोनी लिटिया प्रो-ग्रेड कैमरा सिस्टम है, जिसे डीएक्सोमार्क गोल्ड लेबल सर्टिफिकेशन मिला है। 164 के कैमरा स्कोर के साथ यह 1 लाख रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में भारत का नंबर-1 कैमरा फोन बन गया है।

फोन में 50MP सोनी लिटिया 828 मेन सेंसर दिया गया है, जो 8K और 4K डॉल्बी विज़न वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। इसके साथ 50MP पेरिस्कोप कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम और 100x सुपर जूम क्षमता के साथ आता है,

जबकि 50MP अल्ट्रा-वाइड और मैक्रो कैमरा बेहतरीन डिटेल कैप्चर करता है। फ्रंट में 50MP का हाई-रेजोल्यूशन कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग में सक्षम है।

Motorola Signature Launch

डिज़ाइन की बात करें तो मोटोरोला सिग्नेचर सिर्फ 6.99mm पतला और 186 ग्राम वजन के साथ एक अल्ट्रा-थिन, प्रीमियम अहसास देता है।

ब्रश्ड एयरक्राफ्ट-ग्रेड एल्यूमिनियम और फैब्रिक-इंस्पायर्ड फिनिश इसे एक लग्जरी पहचान देते हैं। लॉन्च के साथ ही कंपनी ने मोटो वॉच पावर्ड बाय पोलर भी पेश की है,

जो एडवांस वेलनेस ट्रैकिंग के साथ प्रीमियम स्मार्टवॉच अनुभव देती है। मोटोरोला का यह कदम साफ दिखाता है कि कंपनी भारत में अल्ट्रा-प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट को नए मायने देना चाहती है

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।