Search
Close this search box.

National नानचाकू चैंपियनशिप में कन्नौज बना मेडल विनर जिला

National Nunchaku Championship

Share this post

कन्नौज : National नानचाकू चैंपियनशिप में कन्नौज बना मेडल विनर जिला . जनपद के लिए यह गर्व का क्षण है, जब जिले के नानचाकू खिलाड़ियों ने नेशनल स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया।

ई-स्टेट कोऑपरेटिव कार्यालय, दादा नगर, कानपुर में 30, 31 जनवरी व 1 फरवरी को आयोजित चतुर्थ नेशनल नानचाकू चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश टीम की ओर से कन्नौज के खिलाड़ियों ने दमदार प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम ने सर्वाधिक मेडल जीतकर ऑल इंडिया स्तर पर प्रथम स्थान की ट्रॉफी अपने नाम की। नानचाकू एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव योगेन्द्र कुमार शर्मा,

कन्नौज एसोसिएशन की अध्यक्ष सुनीत शर्मा व महासचिव राखी कश्यप के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में पदक जीते। फ्री-स्टाइल प्रतियोगिता में सार्थक प्रकाश, तनिष्का गौतम, मेधांश पाल और आरुष शुक्ला ने गोल्ड मेडल हासिल किया।

National Nunchaku Championship

विभू त्रिपाठी व समृद्धि अग्निहोत्री को सिल्वर जबकि तरुण त्रिवेदी, ध्रुव शर्मा व अन्नपूर्णा गुप्ता को कांस्य पदक मिला। कांता एवं फाइट (कुमीते) स्पर्धाओं में भी कन्नौज के खिलाड़ियों ने कई मेडल जीतकर जिले का मान बढ़ाया। मेडल जीतने पर जिला पंचायत राज अधिकारी राजेन्द्र प्रकाश सहित अभिभावकों ने खिलाड़ियों को बधाई दी। प्रतियोगिता में देश के 22 राज्यों के करीब 300 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]