Search
Close this search box.

IIFA और A29 की साझेदारी से सिनेमा, फैशन और वेलनेस का होगा संगम

IIFA 2027

Share this post

मुंबई : IIFA और A29 की साझेदारी से सिनेमा, फैशन और वेलनेस का होगा संगम . भारतीय सिनेमा का ग्लैमर अब फैशन और वेलनेस की दुनिया में भी नई चमक बिखेरने जा रहा है।

इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आईफा) ने अपने 27वें आईफा वीकेंड एंड अवॉर्ड्स के लिए समकालीन वेलनेस और एथलीजर ब्रांड A29 के साथ वैश्विक साझेदारी की घोषणा की है।

उद्यमी ईशा जैन द्वारा स्थापित इस ब्रांड के साथ मिलकर आईफा एक विशेष लिमिटेड एडिशन कलेक्शन पेश करेगा। इस पहल का उद्देश्य भारतीय सिनेमा की रचनात्मकता और आकर्षण को आधुनिक जीवनशैली से जोड़ना है।

‘मेड टू मूव, बॉर्न टू शाइन’ की थीम पर आधारित इस कलेक्शन में सिनेमा और फैशन का अनूठा मेल देखने को मिलेगा।

इसमें आईफा से प्रेरित विशेष डिजाइन, शैंपेन-गोल्ड रंग की झलक, आकर्षक मोटिफ्स और खास कलेक्टर स्टाइल डिटेल्स शामिल होंगी।

इसके साथ ही यूनिसेक्स स्टेटमेंट टी-शर्ट भी पेश की जाएंगी, जिनमें भारतीय सिनेमा, लोकप्रिय संस्कृति और विरासत की झलक दिखाई देगी।

IIFA 2027

आईफा के सह-संस्थापक आंद्रे टिमिन्स ने कहा कि दो दशकों से अधिक समय से आईफा भारतीय सिनेमा की रचनात्मकता और प्रतिभा को वैश्विक पहचान दिलाने का काम कर रहा है।

A29 के साथ यह साझेदारी सिनेमा, फैशन और वेलनेस को एक नए मंच पर लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। वहीं, A29 की संस्थापक ईशा जैन ने कहा कि उनके ब्रांड के लिए वेलनेस केवल शारीरिक स्वास्थ्य नहीं, बल्कि व्यक्ति की पहचान और सकारात्मक सोच से भी जुड़ा है।

इस साझेदारी के तहत सेलिब्रिटी आधारित अभियान, विशेष रिटेल अनुभव और डिजिटल गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।

गौरतलब है कि आईफा का 27वां संस्करण 22 और 23 जनवरी 2027 को अबू धाबी के यास आइलैंड स्थित एतिहाद एरिना में आयोजित होगा।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]