कुशीनगर : Birthday को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए ग्राम कंठी छपरा निवासी दिलीप कुशवाहा (ग्राम प्रधान पद प्रत्याशी) ने एक सराहनीय पहल की।
अपने जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने कंठी छपरा एवं दोपही स्थित प्राथमिक पाठशालाओं में अध्ययनरत बच्चों को कॉपी और कलम वितरित कर शिक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश दिया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति का आधार शिक्षा होती है और बच्चों के हाथ में किताब व कलम देना ही वास्तविक सेवा है।
उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया तथा अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। इस अवसर पर मोहन यादव, आनंद यादव, आरपीयन यादव (जिला पंचायत सदस्य पद प्रत्याशी), उमेश कुशवाहा, वीरेंदर कुशवाहा, सोनू कुशवाहा, विनय यादव, विशुन, अमरजीत, अजित, शैलेश गोंड सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

दिलीप कुशवाहा ने कहा कि ऐसे छोटे-छोटे प्रयासों से ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है और बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बनाया जा सकता है।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



