जलालाबाद कन्नौज : PS Alinagar में आयोजित हुआ नवारम्भ उत्सव . क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अलीनगर में आज विभागीय दिशा निर्देशों के अनुपालन में नवारम्भ उत्सव का आयोजन किया गया।
जिसके अंतर्गत नवीन शैक्षिक सत्र 2026 – 27 के हेतु को – लोकेटेड आंगनवाड़ी केंद्र से संबंधित बाल बाटिका के माध्यम से 3 से 4 आयु वर्ग के बच्चों की अनौपचारिक शिक्षा की शुरुआत एवं 6 वर्ष की आयु पूर्ण को कर चुके बच्चो की औपचारिक शिक्षा की प्रथम कक्षा में प्रवेश से संबंधित प्रक्रिया के लिए समुदाय के साथ मिलकर के विशेष दिवस के रूप में नवारम्भ उत्सव का आयोजन करते हुए अभिभावकों से सहमति प्राप्त की गई।
इस अवसर विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक संकुल अबधनारायण ने नव प्रवेशी बच्चों से रेत पर लिखवा कर उनका नवारंभ संस्कार किया तथा इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग अपने अपने बच्चों को नियमित रूप से बाल बाटिका एवं विद्यालय में भेजने के लिए पूर्ण सहयोग करे।
जिससे कि आप लोगों के बच्चों की प्राथमिक स्तर की शिक्षा की बुनियादी मजबूत हो सके। सहायक अध्यापक प्रगति ने प्री प्राइमरी शिक्षा को लेकर के अभिभावकों को जागरूक किया।

इस अवसर विद्यालय विद्यालय के सहायक अध्यापक प्रगति कुमार , सिराज अहमद , शिक्षा मित्र पंकज सिंह, रावेंद्र कुमार, आंगनवाड़ी कार्यकत्री , सहायिकाएं एसएमसी अध्यक्ष सुमन देवी एवं सोनी, गायत्री, रुचि , सीता, नन्ही, रीना, अक्षय कुमार गुड्डन नीरज रजनेश सहित दर्जनों अभिभावक उपस्थित रहे।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



