प्रयागराज : Pustainee Ghar के लिए बुजुर्ग दर-दर भटका, न्याय नहीं मिला . ग्राम पूरेडीह में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग अपने ही पुस्तैनी घर में प्रवेश के लिए भटकने को मजबूर है। अशोक कुमार पांडेय का आरोप है
कि उनके भतीजे ने उनकी गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर घर, खेती और संपत्ति पर कब्जा कर लिया। पांडेय कई वर्षों तक जीविकोपार्जन के लिए महाराष्ट्र में रहे, लेकिन कोरोना काल के बाद जब वे गांव लौटे तो हालात बदल चुके थे।

उनका कहना है कि स्थानीय थाना स्तर पर शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। उल्टा, उनके खिलाफ ही कई मुकदमे दर्ज कर दिए गए। आरोप है
कि भतीजा पेशे से वकील है और दबंगई के दम पर प्रशासनिक तंत्र को प्रभावित कर रहा है। बुजुर्ग और उनकी पत्नी का दावा है कि उनकी जमीन से उपजी फसल तक पर कब्जा किया जा रहा है।

उन्होंने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित कई अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब पांडेय ने योगी आदित्यनाथ से सीधे हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने न्यायिक जांच कर संपत्ति वापस दिलाने और सुरक्षा प्रदान करने की अपील की है।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



