खड्डा कुशीनगर : Maharana Pratap Jayanti के अवसर पर शनिवार को खड्डा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि दी गई।
इस मौके पर खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन त्याग, शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की अनुपम मिसाल है।
उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी महाराणा प्रताप ने कभी अपने आत्मसम्मान और मातृभूमि की रक्षा के संकल्प से समझौता नहीं किया।
उनका संघर्ष आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि हमें महाराणा प्रताप के जीवन से संघर्ष, साहस और देशप्रेम की सीख लेनी चाहिए।
समाज और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने मुगलों के सामने कभी घुटने नहीं टेके और अंतिम समय तक मातृभूमि की रक्षा के लिए संघर्ष करते रहे।

इस कार्यक्रम भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं खड्डा विधायक विवेकानन्द पाण्डेय,जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, खड्डा मण्डल अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा, अलोक तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी, प्रदीप गुप्ता, राजेश्वर सिंह, विजय कनौजिया, प्रदीप सिंह,कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, एवं सामाजिक कार्यकर्ता, भाजपा पदाधिकारीगण एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



