Search
Close this search box.

Saraswati Vidya Mandir तिर्वा में राज्य मंत्री कैलाश राजपूत का भव्य स्वागत

Saraswati Vidya Mandir

Share this post

तिर्वा कन्नौज : Saraswati Vidya Mandir तिर्वा में राज्य मंत्री कैलाश राजपूत का भव्य स्वागत . सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज तिर्वा में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार के नवनियुक्त राज्य मंत्री कैलाश राजपूत के प्रथम आगमन पर भव्य एवं गरिमामयी स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।

विद्यालय परिसर पुष्प वर्षा, घोष दल की धुनों और स्वागत नारों से गुंजायमान रहा। विद्यालय के प्रबंधक त्रिलोकी नाथ चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष ध्रुव प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य अनिल कुमार मिश्रा सहित वरिष्ठ आचार्यों ने राज्य मंत्री का माल्यार्पण एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया।

इसके बाद आचार्य चंद्रकांत जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच तिलक लगाकर मंगल अभिनंदन किया। कार्यक्रम में विद्यालय के घोष दल ने गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत कर देशभक्ति और अनुशासन से ओतप्रोत धुनों के माध्यम से मंत्री का सम्मान किया।

वहीं छात्राओं एवं आचार्य परिवार ने पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। अपने स्वागत से अभिभूत राज्य मंत्री कैलाश राजपूत ने विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया।

Saraswati Vidya Mandir

उन्होंने शिक्षा और संस्कार के क्षेत्र में विद्यालय के योगदान की सराहना करते हुए छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह के दौरान पूरा परिसर उत्साह और उल्लास से भरा दिखाई दिया।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।