Search
Close this search box.

Dengue Roktham को जनभागीदारी जरूरी : डॉ. त्रिपाठी

Dengue Awareness

Share this post

कन्नौज : Dengue Roktham को जनभागीदारी जरूरी : डॉ. त्रिपाठी . राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय में जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की गई। इस वर्ष की थीम “डेंगू नियंत्रण के लिए जनभागीदारी, जांच करें, सफाई करें और ढकें” रखी गई है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के.पी. त्रिपाठी ने की। संगोष्ठी में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंद्र नाग, डॉ. महेंद्रभान सिंह और वीबीडी नोडल अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार शुक्ला ने डेंगू से बचाव और उपचार के बारे में जानकारी दी।

जिला संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. आतिफ हासन ने बताया कि डेंगू फैलाने वाला टाइगर मच्छर सूर्योदय और सूर्यास्त के समय अधिक सक्रिय रहता है तथा शरीर के खुले हिस्सों पर काटता है।

जिला मलेरिया अधिकारी उदय प्रताप सिंह ने घर और आसपास साफ पानी जमा न होने देने की अपील की। उन्होंने पूरी बांह के कपड़े पहनने, मच्छरदानी और मच्छररोधी क्रीम के इस्तेमाल पर जोर दिया।

Dengue Awareness

डॉ. के.पी. त्रिपाठी ने “हर रविवार, मच्छर पर वार” अभियान को अपनाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को डेंगू से बचाव की शपथ दिलाई गई। जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।