Samsung ने भारत में अपने सर्टिफाइड रि. न्यू प्रोग्राम की शुरुआत की घोषणा की है। यह कंपनी-समर्थित पहल उपभोक्ताओं को अधिक किफायती कीमतों पर प्रीमियम गैलेक्सी स्मार्टफोन्स तक पहुंच प्रदान करती है,
जिसमें गुणवत्ता, प्रदर्शन और भरोसेमंद अनुभव सुनिश्चित किया गया है। इस प्रोग्राम के तहत फ्लैगशिप और मिड-रेंज मॉडल्स सहित रिफर्बिश्ड गैलेक्सी डिवाइसेज़ उपभोक्ताओं को कम कीमतों पर उपलब्ध कराए जाएंगे, जबकि सैमसंग की विश्वसनीयता, सुरक्षा और बेहतर यूज़र एक्सपीरियंस के मानकों को बरकरार रखा जाएगा।
सर्टिफाइड रि. न्यू प्रोग्राम की शुरुआत प्रीमियम टेक्नोलॉजी तक पहुंच बढ़ाने, अधिक टिकाऊ प्रोडक्ट लाइफसाइकिल को समर्थन देने और रिफर्बिश्ड डिवाइस कैटेगरी में उपभोक्ताओं के भरोसे को मजबूत करने की दिशा में सैमसंग के निरंतर प्रयासों को दर्शाती है।
सर्टिफाइड रि. न्यू इंडिया में डी2सी बिजनेस और कॉर्पोरेट मार्केटिंग के वाइस प्रेसिडेंट एवं हेड, सुमित वालिया ने कहा, सैमसंग में हमारा फोकस उपभोक्ताओं को हमारी टेक्नोलॉजी तक अधिक पहुंच प्रदान करने पर है, साथ ही गैलेक्सी डिवाइसेज़ से जुड़ी गुणवत्ता और विश्वसनीयता को बनाए रखना भी हमारी प्राथमिकता है।
सर्टिफाइड रि. न्यू प्रोग्राम इसी सोच को दर्शाता है, जो उपभोक्ताओं को अधिक किफायती कीमतों पर प्रीमियम अनुभवों तक भरोसेमंद पहुंच प्रदान करता है।
सर्टिफाइड रि. न्यू इंडिया प्रोग्राम के अंतर्गत आने वाले सभी डिवाइसेज़ एक व्यापक इन-हाउस रिफर्बिशमेंट प्रक्रिया से गुजरते हैं, जिसमें विस्तृत निरीक्षण, फंक्शनल टेस्टिंग और सॉफ्टवेयर वैलिडेशन शामिल है।
डिवाइसेज़ को जेन्युइन सैमसंग पार्ट्स के साथ रिस्टोर किया जाता है और नए बॉक्स में पैक किया जाता है। प्रत्येक डिवाइस को पूरी तरह डेटा हटाने के लिए रीसेट किया जाता है

और उसमें लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट्स प्रदान किए जाते हैं, जिससे लंबे समय तक उपयोग सुनिश्चित हो सके। सर्टिफाइड रि. न्यू डिवाइसेज़ पर नए गैलेक्सी स्मार्टफोन्स की तरह ही एक वर्ष की मैन्युफैक्चरर वारंटी दी जाती है।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




