Search
Close this search box.

Lucknow लाठीचार्ज के विरोध में कन्नौज वकीलों का प्रदर्शन

Lucknow Lathicharge

Share this post

कन्नौज : Lucknow में अधिवक्ताओं पर कथित पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को कन्नौज बार एसोसिएशन के वकीलों ने जोरदार प्रदर्शन किया।

अधिवक्ताओं ने हाथों में काली पट्टी बांधकर नई कचहरी परिसर से बाइक जुलूस निकाला और कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर नारेबाजी की।

बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामेंद्र त्रिवेदी के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि लखनऊ में निहत्थे वकीलों पर पुलिस द्वारा बर्बर तरीके से लाठीचार्ज किया गया, जो अत्यंत निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि घटना से पूरे प्रदेश के अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। अधिवक्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त एसडीएम रेशमा सहाय को सौंपा।

Lucknow Lathicharge

इसमें मांग की गई कि घटना में शामिल पुलिसकर्मियों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। महासचिव रामखिलावन यादव सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की।

प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि कन्नौज बार एसोसिएशन इस मुद्दे पर सेंट्रल बार एसोसिएशन के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।