ठठिया कन्नौज : एक युवक ने चार लोगों पर ख़ुद को बंधक बनाकर किसी जंगल नुमा स्थान पर ले जाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामला कानपुर नगर के अरौल/मकनपुर और थाना ठठिया क्षेत्र के वार्डर स्थित एक जंगलनुमा स्थान का बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव सिमुआपुर निवासी ऋषभ पुत्र देवेंद्र सिंह का कहना है कि, 23 मई शनिवार को बाइक सवार चार लोगों ने उसको थाना क्षेत्र ठठिया के इत्र पार्क के पास से मुंह में कपड़ा ठूंसकर बंधक बनाने के बाद एक उपरोक्त स्थान पर ले गए।
यहां उसके साथ सभी चार लोगों ने मारपीट की। शोरगुल पर आसपास के चरवाहों के आ जाने के कारण उपरोक्त लोग मौके से भाग निकले। जिसके बाद चरवाहों द्वारा मुझे बंधन मुक्त किया गया।
घटनास्थल से किसी प्रकार ऋषभ ने सुरक्षित स्थान पर पहुंचकर अपने साथ घटी घटना की जानकारी दी। ऋषभ का कहना था कि, मामले की शिकायत थाना ठठिया पुलिस से भी की गई लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई।
युवक ने प्रतीक, अनुज,दिव्यांशु, और करन नामक चार लोगों पर उपरोक्त मामले में ख़ुद को बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
मामले में थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि, मामला संज्ञान में आया है। मौके पर पुलिस को भी भेजा गया था। घटनास्थल थाना क्षेत्र में नहीं है। इसके बाद भी मामले की जानकारी करने पर पता चला है
कि, ऋषभ नामक जो युवक चार लोगों के नाम बता रहा है और खुद को बंधक बनाकर मारपीट की बात कह रहा है। इसमें जानकारी के बाद पता चला है

कि, ऋषभ और उपरोक्त चारो युवक आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं। सभी पार्टी करने एक साथ कानपुर नगर के अरौल/मकनपुर वॉर्डर पर किसी जगह(थाना क्षेत्र ठठिया नहीं) गए थे। यहां आपस में पार्टी की गई और जिसके बाद आपस में पैसों को लेकर विवाद हुआ।
युवक द्वारा बंधक बनाने का आरोप शुरूआती जांच में निराधार है। फिलहाल आगे की कार्यवाही अभी जांच पड़ताल के दायरे में है।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



