प्रयागराज : DavaIndia ने प्रयागराज से उत्तर प्रदेश विस्तार अभियान शुरू किया . सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से दवाइंडिया ने प्रयागराज में आयोजित एक विशेष समिट के दौरान उत्तर प्रदेश में अपने विस्तार की नई योजना की घोषणा की।
कार्यक्रम में शहर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े दवा व्यवसायियों, वितरकों और स्वास्थ्य क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। समिट में जेनेरिक दवाओं की उपलब्धता, जागरूकता और बाजार में उनकी पहुंच बढ़ाने से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर दवाइंडिया ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान कंपनी उत्तर प्रदेश के प्रमुख जिलों में अपने नेटवर्क का विस्तार करेगी, जिससे लोगों को किफायती दवाएं आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी।

कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि वर्तमान में दवाइंडिया देशभर में 1200 से अधिक आउटलेट संचालित कर रही है, जबकि उत्तर प्रदेश में भी उसका नेटवर्क लगातार मजबूत हो रहा है।
आने वाले समय में प्रयागराज सहित प्रदेश के कई शहरों में नए स्टोर खोले जाएंगे। ज़ोटा हेल्थकेयर लिमिटेड के ग्रुप सीईओ डॉ. सुजीत पॉल ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य हर नागरिक तक सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में विस्तार कंपनी की दीर्घकालिक रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। कार्यक्रम में महिलाओं के स्वास्थ्य, मासिक धर्म स्वच्छता, सामाजिक जागरूकता और नागरिक भागीदारी से जुड़े अभियानों की भी जानकारी दी गई।

कंपनी ने समाज के विभिन्न वर्गों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने और जागरूकता बढ़ाने के अपने संकल्प को दोहराया। दवाइंडिया का मानना है कि जेनेरिक दवाओं की बढ़ती पहुंच से स्वास्थ्य सेवाएं अधिक किफायती बनेंगी और आम लोगों को बेहतर उपचार विकल्प उपलब्ध होंगे।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



