Search
Close this search box.

वरिष्ठ नागरिक सम्मान और सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ

Senior Citizens Awareness

Share this post

मुंबई : विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के अवसर पर हेल्पएज इंडिया और श्रीमती मणिबेन एम.पी. शाह कला एवं वाणिज्य स्वायत्त महिला महाविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य विषय “जलवायु अनुकूल वृद्धावस्था: देखभाल, सम्मान और स्वायत्तता” रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. अर्चना पत्की एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

हेल्पएज इंडिया के संयुक्त निदेशक राम नाईक ने वरिष्ठ नागरिकों के सम्मानजनक जीवन और सामाजिक संवेदनशीलता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

विशेष सत्र में विशेषज्ञों ने जलवायु परिवर्तन का बुजुर्गों के स्वास्थ्य, मानसिक स्थिति और जीवनशैली पर पड़ने वाले प्रभावों पर चर्चा की।

वक्ताओं ने कहा कि बदलते पर्यावरणीय हालात में वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुरक्षित, अनुकूल और सहायक वातावरण तैयार करना समय की मांग है।

आयोजित पैनल चर्चा में शिक्षा, मनोविज्ञान और सामाजिक क्षेत्र के विशेषज्ञों ने बुजुर्गों के अधिकार, स्वास्थ्य सुरक्षा, सामाजिक संरक्षण तथा आत्मनिर्भर जीवनशैली जैसे विषयों पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों ने भी अपने अनुभव साझा किए और विभिन्न मुद्दों पर प्रश्न पूछे। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम ने आयोजन को विशेष स्वरूप प्रदान किया।

Senior Citizens Awareness

कार्यक्रम में 54 वरिष्ठ नागरिकों और 15 छात्राओं की सहभागिता रही। समापन अवसर पर वक्ताओं ने बुजुर्गों के प्रति सम्मान, सुरक्षा और देखभाल को समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]