Search
Close this search box.

India Story फिल्म उठाएगी भोजन सुरक्षा और स्वास्थ्य के सवाल

India Story

Share this post

मुंबई : India Story फिल्म उठाएगी भोजन सुरक्षा और स्वास्थ्य के सवाल . आगामी हिंदी, तेलुगु और तमिल फिल्म इंडिया स्टोरी अपने विषय को लेकर चर्चा में है।

24 जुलाई 2026 को रिलीज होने जा रही यह फिल्म कृषि व्यवस्था, खाद्य सुरक्षा और पर्यावरण से जुड़े संवेदनशील मुद्दों को केंद्र में रखती नजर आ रही है।

फिल्म की कहानी भोजन में रासायनिक तत्वों के बढ़ते प्रभाव, कीटनाशकों के इस्तेमाल और उसके संभावित स्वास्थ्य व पर्यावरणीय असर जैसे विषयों पर आधारित बताई जा रही है।

ट्रेलर में दिखाए गए दृश्यों से संकेत मिलता है कि फिल्म केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में जागरूकता और बहस को बढ़ावा देने का प्रयास करती है।

फिल्म में श्रेयस तलपड़े, काजल अग्रवाल, मुरली शर्मा और मनीष वाधवा जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। दमदार अभिनय, प्रभावशाली सिनेमैटोग्राफी और गंभीर संवाद फिल्म को खास बनाते हैं।

India Story

‘इंडिया स्टोरी’ दर्शकों के सामने यह सवाल रखने की कोशिश करती है कि हमारी रोजमर्रा की थाली में आने वाला भोजन कितना सुरक्षित है और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए क्या कदम जरूरी हैं।

निर्माता सागर शिंदे और निर्देशक चेतन डी.के. की यह फिल्म सामाजिक मुद्दों को बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करने का प्रयास है। अब देखने वाली बात होगी कि रिलीज के बाद यह फिल्म दर्शकों और समाज पर कितना प्रभाव डालती है।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।