Search
Close this search box.

UP T20 लीग सीजन चार का इकाना में होगा शानदार आगाज़

UP T20 League 2026

Share this post

लखनऊ : UP T20 लीग सीजन चार का इकाना में होगा शानदार आगाज़ . उत्तर प्रदेश क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन का आगाज होने जा रहा है।

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार को टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह की तैयारियों के साथ टिकट लॉन्च किए गए।

मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने उद्घाटन कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इस बार लीग की शुरुआत शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, ड्रोन शो और आतिशबाजी के साथ होगी।

समारोह में प्रसिद्ध सितार वादक ऋषभ रिखीराम शर्मा और लोकप्रिय गायिका जैस्मीन सैंडलास अपनी प्रस्तुति देंगी। कार्यक्रम का संचालन खेल जगत के चर्चित एंकर जतिन सप्रू करेंगे।

आयोजन समिति ने दर्शकों के लिए सीमित संख्या में रियायती टिकट जारी किए हैं। अपर ब्लॉक और लोअर विंग के टिकट ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे।

लीग में इस बार छह टीमें हिस्सा लेंगी, जिससे प्रदेश के युवा क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। टूर्नामेंट के मुकाबले लखनऊ और कानपुर में आयोजित किए जाएंगे।

UP T20 League 2026

14 अगस्त से लखनऊ में मैच शुरू होंगे, जबकि बाद के मुकाबले कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जाएंगे। फाइनल मुकाबला 6 सितंबर को कानपुर में होगा।

यूपी टी-20 लीग को प्रदेश में क्रिकेट प्रतिभाओं को बढ़ावा देने और खेल संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]