लखनऊ : Infrastructure and AI से बढ़ेगी कमोडिटी मांग, बंधन फंड लॉन्च . देश में तेजी से बढ़ते इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) क्षेत्र के बीच कमोडिटी सेक्टर में निवेश के अवसरों को ध्यान में रखते हुए बंधन म्यूचुअल फंड ने नई निवेश योजना पेश की है।
फंड हाउस ने ‘बंधन निफ्टी कमोडिटीज इंडेक्स फंड’ के लॉन्च की घोषणा की है। यह ओपन-एंडेड इंडेक्स फंड निफ्टी कमोडिटीज इंडेक्स के प्रदर्शन को ट्रैक करेगा।
इसके माध्यम से निवेशकों को तेल एवं गैस, धातु, खनन, बिजली, सीमेंट और रसायन जैसे क्षेत्रों की 30 प्रमुख कंपनियों में निवेश का अवसर मिलेगा।
योजना का न्यू फंड ऑफर (NFO) 23 नवंबर 2026 को खुलेगा और 3 दिसंबर 2026 तक निवेश के लिए उपलब्ध रहेगा। निवेशक 1,000 रुपये की न्यूनतम एकमुश्त राशि अथवा 100 रुपये की एसआईपी से शुरुआत कर सकेंगे।
बंधन एएमसी के सीईओ विशाल कपूर के अनुसार, देश में बुनियादी ढांचे का विस्तार, औद्योगिक उत्पादन, ऊर्जा जरूरतें और एआई आधारित डेटा सेंटर कमोडिटीज की मांग को नई गति दे सकते हैं।
उन्होंने कहा कि उत्पादन क्षमता बढ़ाने में लंबा समय और बड़ी पूंजी लगती है, जिससे स्थापित कंपनियों को लाभ मिलने की संभावना रहती है।
यह फंड विविध कमोडिटी कंपनियों के जरिए निवेशकों को इस क्षेत्र की संभावित विकास यात्रा से जोड़ने का विकल्प प्रदान करेगा।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



