Search
Close this search box.

Maharana Pratap Ayurvedic Medical College में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल आयोजन

Maharana Pratap Ayurvedic Medical College

Share this post

ईश्वरगंज बैकुंठपुर : Maharana Pratap Ayurvedic Medical College में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल आयोजन . स्थित महाराणा प्रताप आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज में पैटर्न डे के अवसर पर संस्थापक एवं चेयरमैन स्वर्गीय राम सिंह भदोरिया की स्मृति में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य उनके समाजसेवा, शिक्षा और मानव कल्याण के मूल्यों को आगे बढ़ाना तथा लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना रहा।

शिविर के दौरान डॉक्टर संदीप जैन, डॉक्टर स्तुति एवं उनकी टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। सिस्टर रूबी, सिस्टर लक्ष्मी तथा फिजियोथैरेपिस्ट हरेन्द्र पांडे ने भी स्वास्थ्य सेवाओं में सक्रिय योगदान दिया।

बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने निःशुल्क जांच और परामर्श का लाभ उठाया। कार्यक्रम में कॉलेज के डायरेक्टर आलोक मिश्रा, अध्यापक पटेल तथा मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. मनीष सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Maharana Pratap Ayurvedic Medical College

सभी ने स्वर्गीय राम सिंह भदोरिया के शिक्षा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद किया। इस अवसर पर गौरव भदोरिया ने कहा कि स्वर्गीय राम सिंह भदोरिया का जीवन शिक्षा, परोपकार और मानवीय मूल्यों का प्रेरणास्रोत रहा है।

उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ने के लिए अनेक महत्वपूर्ण पहल कीं। साथ ही प्रवासी श्रमिकों के बच्चों के लिए संध्याकालीन शिक्षा की व्यवस्था भी कराई। उन्होंने सभी से सेवा, संवेदनशीलता और समाजहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

 

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]