Search
Close this search box.

Batwara 1947 का ‘तबस्सुम’ एक्सटेंडेड वर्जन हुआ रिलीज

Batwara 1947

Share this post

( Batwara 1947 ) आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म बंटवारा 1947’ रिलीज के बाद लगातार सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म की कहानी और कलाकारों के अभिनय के बीच अब इसका चर्चित गीत तबस्सुम भी एक नए अंदाज में दर्शकों तक पहुंचा है।

मेकर्स ने गाने का एक्सटेंडेड वर्जन जारी किया है, जिसमें संगीत से जुड़े प्रमुख कलाकारों की मौजूदगी को प्रमुखता दी गई है। नए वीडियो में संगीतकार .आर. रहमान, गायक सोनू निगम और हीर नजर आते हैं।

इस प्रस्तुति के जरिए गीत के भावनात्मक पक्ष के साथ-साथ इसे तैयार करने वाली रचनात्मक टीम की झलक भी दर्शकों को मिलती है।

‘तबस्सुम’ की धुन को ए.आर. रहमान ने तैयार किया है और उन्होंने ही इसका प्रोडक्शन व अरेंजमेंट संभाला है। गीत के बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं, जबकि सोनू निगम और हीर की आवाजों ने इसे अलग पहचान दी है।

Batwara 1947

14 अगस्त को रिलीज हुई ‘बंटवारा 1947’ का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। फिल्म में शबाना आजमी, सनी देओल, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। आमिर खान और अपर्णा पुरोहित इसके निर्माता हैं।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।