Search
Close this search box.

Europe में सोना शिफ्ट करने की रणनीति ने बढ़ाई हलचल

Europe Gold

Share this post

Europe में सोने के भंडार को लेकर केंद्रीय बैंकों की रणनीति एक बार फिर चर्चा में है। नीदरलैंड्स के केंद्रीय बैंक ने उत्तरी अमेरिका में रखे अपने सोने का एक बड़ा हिस्सा लंदन स्थानांतरित किया है।

बैंक के अनुसार, इस बदलाव का उद्देश्य किसी गंभीर संकट की स्थिति में स्वर्ण भंडार को अधिक आसानी से उपलब्ध रखना है।

जानकारी के मुताबिक, अमेरिका और कनाडा में मौजूद लगभग 313 टन सोने में से करीब 86 टन लंदन भेजा गया। यह फैसला ऐसे दौर में सामने आया है,

जब वैश्विक स्तर पर व्यापारिक विवाद, सैन्य तनाव और भू-राजनीतिक अनिश्चितता बनी हुई है। नीदरलैंड्स का कदम अकेला उदाहरण नहीं है।

यूरोप के दूसरे केंद्रीय बैंक भी समय-समय पर विदेशों में रखे अपने स्वर्ण भंडार की समीक्षा और पुनर्व्यवस्था करते रहे हैं।

Europe Gold

जर्मनी ने विदेशों से 216 टन से अधिक सोना स्थानांतरित किया था, जिसमें न्यूयॉर्क और पेरिस से लाया गया भंडार शामिल था।

फ्रांस भी अमेरिका में रखे अपने सोने को वापस लाने की दिशा में कदम उठा चुका है। विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा भू-राजनीतिक तनाव इन फैसलों को प्रभावित कर सकता है,

लेकिन सोने की लोकेशन तय करने के पीछे सुरक्षा, उपलब्धता और भंडार प्रबंधन जैसे कई दूसरे कारण भी महत्वपूर्ण होते हैं। इसलिए इन कदमों को सीधे किसी बड़े आर्थिक संकट की भविष्यवाणी मानना जल्दबाजी होगी

 

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।