कानपुर : Cancer treatment में पंचगव्य की संभावनाओं पर कानपुर में कार्यशाला आयोजित . कानपुर देहात के बैकुंठपुर स्थित ईश्वरीगंज में महाराणा प्रताप आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में आयुर्वेद डे सेलिब्रेशन फेज के तहत विशेष कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यक्रम का विषय “पंचगव्य का कैंसर पर प्रभाव” रहा। रस शास्त्र एवं भैषज्य कल्पना विभाग और रिसर्च एंड इनोवेशन सेल के संयुक्त आयोजन में विशेषज्ञों ने पंचगव्य से जुड़े शोध और आयुर्वेदिक दृष्टिकोण पर विचार साझा किए।
कार्यशाला का उद्देश्य पंचगव्य के संभावित औषधीय प्रभावों और कैंसर जैसे जटिल रोगों में इसकी वैज्ञानिक उपयोगिता पर चर्चा करना रहा।
मुख्य अतिथि श्री गौ-सेवा अनुसंधान, नागपुर के कोऑर्डिनेटर सुनील सिंह मान ने पंचगव्य पर चल रहे शोध, प्रयोगशाला परीक्षणों और विभिन्न अनुसंधान गतिविधियों की जानकारी दी।
संस्थान के निदेशक प्रो. डॉ. आलोक कुमार मिश्रा ने “सोशल इम्पैक्ट ऑफ पंचगव्य” विषय पर व्याख्यान दिया। वहीं शल्य तंत्र विभाग के डॉ. एम.के. सिंह ने “क्रीमिज वर्ण पर पंचगव्य प्रभाव” विषय से संबंधित शोध प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का समन्वय डॉ. राहुल शर्मा ने किया। प्राचार्य डॉ. बी.पी. पटेल और मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. मनीष कुमार सिंह समेत फैकल्टी और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।





