Search
Close this search box.

Reliance Trends ने देहरादून में फैशन कलेक्शन का जलवा दिखाया

Reliance Trends

Share this post

देहरादून : Reliance Trends ने मॉल ऑफ देहरादून में आयोजित विशेष फैशन शो के जरिए अपने नए कलेक्शन और बदलते फैशन ट्रेंड्स की झलक पेश की।

फैशन, संगीत और मनोरंजन से सजे इस कार्यक्रम में प्रोफेशनल मॉडल्स ने रैंप वॉक के माध्यम से विभिन्न परिधानों और स्टाइल को दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम को चार प्रमुख फैशन राउंड में बांटा गया था। कैजुअल राउंड में डेनिम और स्मार्ट-कैजुअल लुक देखने को मिले। कॉरपोरेट राउंड में फॉर्मल एवं एलिगेंट परिधानों ने आधुनिक प्रोफेशनल स्टाइल को प्रदर्शित किया।

वहीं स्पोर्ट्स राउंड में एथलीजर वियर के जरिए आराम और ट्रेंडी लुक का मेल नजर आया। ट्रेडिशनल राउंड में भारतीय परंपरा से प्रेरित एथनिक परिधानों को आधुनिक अंदाज के साथ प्रस्तुत किया गया।

मॉडल्स की रैंप प्रस्तुति के बीच लाइव रॉक बैंड ने कार्यक्रम में ऊर्जा भर दी। संगीत और फैशन के मेल ने दर्शकों को अलग तरह का लाइफस्टाइल अनुभव दिया।

Reliance Trends

रिलायंस ट्रेंड्स के मार्केटिंग हेड (नॉर्थ) रक्षान खान ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राहकों को नए कलेक्शन से जोड़ना और फैशन के साथ मनोरंजन का अनुभव उपलब्ध कराना है।

उन्होंने बताया कि देहरादून में रिलायंस ट्रेंड्स के आठ स्टोर संचालित हैं। ब्रांड बदलती ग्राहक पसंद और मौजूदा फैशन रुझानों के अनुरूप अपने कलेक्शन को लगातार विकसित कर रहा है।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।