Search
Close this search box.

Barabanki में परिवहन विभाग का अभियान, 33 चालान और 10 वाहन सीज

Barabanki में परिवहन विभाग का अभियान, 33 चालान और 10 वाहन सीज

Share this post

बाराबंकी : रोड़ सेफ्टी नियमो के प्रति जागरुकता लाने एंव सड़क दुर्घटनाओ पर विराम लगाने की दिशा मे परिवहन विभाग द्वारा चलाये जा रहे सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अन्तर्गत प्रवर्तन टीम ने राष्ट्रीय राजमार्गो सहित विभिन्न मार्गो पर अभियान चलाकर मानको का उल्लंघन करने वाले वाहनो के खिलाफ कार्यवाही की।

इस दौरान बिना टैक्स, फिटनेस, परमिट, नो पार्किग, ओवरलोड़, बीमा, तीन सवारी, काली फिल्म सहित नाबालिग द्वारा वाहन संचालित पर 33 वाहनो के चालान काटे तथा 10 वाहनो को सीज किया।

अभियान की जानकारी देते हुये सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अमिताभ राय ने बताया कि यात्री मालकर अधिकारी रवि चन्द्र त्यागी की टीम ने मालवाहक और यात्री वाहनों के दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर बिना टैक्स, ओवरलोड़, फिटनेस, परमिट सहित सड़क किनारे नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर कार्यवाही करते हुये कुल 33 चालान किये।

Barabanki में परिवहन विभाग का अभियान, 33 चालान और 10 वाहन सीज

तथा 10 वाहनो को थानो मे निरुद्ध किया। तो वही सभी वाहन चालको से सभी कागजात टैक्स, फिटनेस, परमिट, बीमा आदि दुरुस्त रखने एंव रोड़ सेफ्टी नियमो का पालन करने की अपील भी की गई।

इसके साथ ही एआरटीओ प्रशासन अमिताभ राय व यातायात प्रभारी रामयतन यादव की संयुक्त टीम ने पटेल तिराहा, निर्वाचन कार्यालय, सीडीओ आवास के पास अनाधिकृत ऑटो स्टैंड को हटवाया गया।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]