Search
Close this search box.

भगवान श्रीराम के दर्शन कर डॉ. प्रेम कुमार ने लिया आशीर्वाद

Ayodhya Ram Mandir

Share this post

अयोध्या : बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में गया जी से पहुंचे 200 से अधिक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ भगवान श्रीराम के दर्शन-पूजन किए।

इस दौरान उन्होंने हनुमानगढ़ी में वीर हनुमान जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि प्रभु श्रीराम के दर्शन से मन को शांति और नई ऊर्जा मिलती है।

भगवान श्रीराम का जीवन मर्यादा, त्याग, सेवा और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। उनके आदर्श समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए सदैव प्रेरित करते हैं।

उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रदेश में सुशासन और रामराज्य की अवधारणा को साकार करने की दिशा में उनका महत्वपूर्ण योगदान है।

साथ ही, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व, संत-महात्माओं के मार्गदर्शन और अनगिनत रामभक्तों के अथक प्रयासों से अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण संभव हुआ है।

Ayodhya Ram Mandir

यह देश की आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सनातन परंपरा का गौरवपूर्ण प्रतीक है। डॉ. कुमार ने बताया कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन के साथ उन्होंने विंध्याचल स्थित शक्तिपीठ मां विंध्यवासिनी और वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के भी दर्शन-पूजन किए।

इस अवसर पर उन्होंने गया जी सहित पूरे बिहार के लोगों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]