Search
Close this search box.

Azam Khan के समर्थन में कुशीनगर में मुस्लिम समाज ने ज्ञापन सौंपा

Azam Khan

Share this post

कुशीनगर : Azam Khan के समर्थन में कुशीनगर में मुस्लिम समाज ने ज्ञापन सौंपा . पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके परिवार के समर्थन में कुशीनगर के मुस्लिम समाज के लोगों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के जरिए आजम खान और उनके परिवार के खिलाफ दर्ज मुकदमों को वापस लेने तथा पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने के लिए राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग की गई। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है

कि वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से आजम खान और उनके परिवार के खिलाफ लगातार मुकदमे दर्ज किए गए।

ज्ञापनकर्ताओं ने इसे राजनीतिक और धार्मिक आधार पर की जा रही प्रताड़ना बताते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति के साथ न्यायिक प्रक्रिया और संवैधानिक अधिकारों के विपरीत कार्रवाई नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने आजम खान की गिरफ्तारी की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष समीक्षा की मांग की। ज्ञापन में पांच प्रमुख मांगें उठाई गई हैं।

इनमें आजम खान और उनके परिवार के खिलाफ दर्ज मुकदमों की वापसी, उत्तर प्रदेश में मुस्लिम समाज के लोगों के साथ कथित उत्पीड़न और फर्जी मुकदमों की जांच तथा आजम खान के खिलाफ दर्ज मामलों की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जांच कराने की मांग शामिल है।

Azam Khan

ज्ञापनकर्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में कानून का शासन और न्याय की निष्पक्षता सर्वोपरि होनी चाहिए।

किसी भी मामले में राजनीतिक या अन्य पूर्वाग्रह से ऊपर उठकर तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।

अंत में प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से पूरे प्रकरण का संज्ञान लेकर आवश्यक हस्तक्षेप करने और आजम खान तथा उनके परिवार को न्याय दिलाने की दिशा में उचित कदम उठाने की अपील की।

 

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]