बाराबंकी : DM SP ने छठ महापर्व को लेकर श्री नागेश्वर धाम का किया निरीक्षण . आगामी छठ पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी बाराबंकी ईशान प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक बाराबंकी रवीना त्यागी द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित प्रसिद्ध नागेश्वर धाम का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।
भ्रमण के दौरान परिसर और आसपास के मार्गों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन की रूपरेखा की समीक्षा की ।
घाटों व मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता और पार्किंग के पुख्ता इंतजाम समय रहते सुनिश्चित करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए गए कि भीड़ प्रबंधन के लिए पर्याप्त पुलिस बल व महिला आरक्षियों की ड्यूटी लगाई जाए तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन का प्रयोग किया जाये ।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



