कानपुर : Ganga Ghat पर बच्चों संग मुहिम फाउंडेशन ने मनाया बाल दिवस . बाल दिवस के अवसर पर शनिवार को मुहिम वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से गुप्तार घाट स्थित हंसानंद आश्रम में बाल दिवस समारोह का आयोजन किया गया।
इस दौरान बच्चों के लिए खेलकूद और विभिन्न स्तरों की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम में बच्चों को खाद्य सामग्री और स्टेशनरी भी वितरित की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छात्र संघ के पूर्व महामंत्री संतोष शुक्ला ने बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि जीवन में अपने उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए सर्वांगीण विकास बेहद जरूरी है। समाज में अच्छे कार्य करने और आगे बढ़ने के लिए शिक्षा महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
संस्था के अध्यक्ष विभोर द्विवेदी ने प्रश्नोत्तरी के माध्यम से बच्चों को जीवन की बेहतर समझ विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने बताया कि संस्था पिछले 14 वर्षों से लगातार बच्चों के साथ विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से बाल दिवस मनाती आ रही है। संस्था का मुख्य उद्देश्य बच्चों को बेहतर भविष्य के लिए प्रोत्साहित करना है।
इस मौके पर विभोर द्विवेदी, कुमुद द्विवेदी, उमेश शास्त्री, प्रदीप कौल, नीमिष गुप्ता, सिब्रत श्रीवास्तव, प्रतीक शुक्ला और मनोज सिंह राठौर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



