अमेरिकी टेक कंपनी एनवीडिया से जुड़े कथित जासूसी और निजी विवाद ने अमेरिकी राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है।
इस मामले ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कंपनी के प्रमुख जेनसन हुआंग के बीच करीबी संबंधों के साथ-साथ अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
ट्रंप और जेनसन हुआंग की नजदीकी चर्चा में
जेनसन हुआंग उन प्रमुख उद्योगपतियों में शामिल रहे हैं, जिनकी राष्ट्रपति ट्रंप तक सीधी पहुंच रही है। दोनों के बीच कई मुलाकातें हुईं।
हुआंग ट्रंप के ब्रिटेन दौरे और चीन यात्रा के दौरान भी उनके साथ नजर आए थे। एनवीडिया की एआई तकनीक और अत्याधुनिक चिप्स अमेरिकी रणनीतिक हितों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण हैं।
चीन कनेक्शन को लेकर बढ़ी चिंता
अमेरिका ने वर्ष 2022 से चीन को उन्नत कंप्यूटर चिप्स की बिक्री पर प्रतिबंध लगाए हुए हैं। वाशिंगटन को आशंका है कि इन तकनीकों का इस्तेमाल चीन अपनी सैन्य और तकनीकी क्षमताएं बढ़ाने में कर सकता है।
वहीं, हुआंग का तर्क रहा है कि प्रतिबंधों से अमेरिकी कंपनियों को बड़ा बाजार गंवाना पड़ सकता है। रिपोर्टों के मुताबिक, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को एलिस हुआंग के चीन की खुफिया एजेंसियों से कथित संबंधों को लेकर संदेह है।
हालांकि, चीन ने इन आरोपों को खारिज किया है। एनवीडिया के बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि कंपनी की गोपनीय जानकारियों और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े दस्तावेजों से कोई समझौता नहीं हुआ।
इसके बावजूद इस पूरे घटनाक्रम ने अमेरिकी प्रशासन की जानकारी और कार्रवाई को लेकर नई बहस छेड़ दी है।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।





