बरेली : Phoenix United बरेली का वेडिंग फेस्ट, ग्राहकों को मिलेंगे खास गिफ्ट वाउचर . शादी के मौसम में ग्राहकों को खरीदारी का शानदार अनुभव देने के लिए फीनिक्स यूनाइटेड बरेली ने विशेष वेडिंग फेस्ट की शुरुआत की है। यह आयोजन 30 नवंबर 2026 तक चलेगा।
इस दौरान मॉल में खरीदारी करने वाले ग्राहकों को आकर्षक ऑफर के साथ कई उपहार जीतने का अवसर मिलेगा। फेस्ट के अंतर्गत 11,999 रुपये या इससे अधिक की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को निश्चित उपहार दिया जाएगा।
इसके अलावा प्रत्येक सप्ताह सबसे ज्यादा खरीदारी करने वाले दो ग्राहकों को पांच-पांच हजार रुपये के गिफ्ट वाउचर प्रदान किए जाएंगे।
इस पहल का उद्देश्य शादी की तैयारियों में जुटे परिवारों को खरीदारी के साथ अतिरिक्त लाभ देना है। मॉल में ट्रेंड्स, मैक्स, पैंटालून्स, लाइफस्टाइल, रेमंड और मान्यवर जैसे प्रमुख फैशन एवं लाइफस्टाइल ब्रांड उपलब्ध हैं।
यहां ग्राहक शादी समारोह, पारिवारिक आयोजनों और अन्य खास अवसरों के लिए कपड़े, एक्सेसरीज तथा फैशन से जुड़ी जरूरतों की खरीदारी कर सकते हैं।
फीनिक्स मिल्स लिमिटेड के रिटेल डायरेक्टर (नॉर्थ) संजीव सरीन ने कहा कि शादी का मौसम परिवारों के लिए खुशियों और खास पलों का समय होता है।
वेडिंग फेस्ट के माध्यम से ग्राहकों को एक ही स्थान पर विविध ब्रांड, खरीदारी के विकल्प और विशेष ऑफर उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। यह फेस्ट 30 नवंबर तक सोमवार से शनिवार सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक जारी रहेगा।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



